बिग ब्रेकिंग

सफाई कर्मियों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ शहर में की पदयात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ठेका प्रथा समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ शहर में पदयात्रा निकाली। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक शहर का कूड़ा नहीं उठाने की चेतावनी दी है। वहीं, सफाई कर्मियों की हड़ताल के बाद शहर में कूड़े की समस्या विकराल होती जा रही है।
सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए। यहां से सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काबीना मंत्री डा.हरक सिंह रावत के कैंप आवास में पहुंचे और उनके समक्ष अपनी मांगे रखी। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार उनकी मांगों को पूर्ण करने के बजाए उनका उत्पीड़न करने का प्रयास कर रही है। कहा कि कर्मचारियों की उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही मांगे पूर्ण न होने तक आंदोलन जारी रहेगी।
इससे पूर्व निगम परिसर में आयोजित सभा में शाखा अध्यक्ष शशि ने कहा कि सफाई कर्मचारी पिछले छह दिन से हड़ताल पर डटे हुए हैं। लेकिन, अब तक शासन-प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने उसने वार्ता नहीं की। जब तक शासन की ओर से मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दिलेंद्र गोडियाल, ममता देवी, सुमित कुमार, रजत कुमार, रश्मि देवी, सुदर्शन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!