जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजर्ग का शव

रुद्रपुर। घर से नाराज होकर गए बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला है। शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साइकिल भी मिली है। पुलिस प्राथमिक तफ्तीश में मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है। किशनपुर वनक्षेत्र में गुरुवार को वृद्ध का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला। शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त टैगोरनगर निवासी 55 वर्षीय नारायण बढ़ई के रूप में गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार नारायण बड़ई कुछ दिन पहले नाराज होकर घर से चले गए थे। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके थे। हर बार लौट कर घर भी आ जाते थे। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। इधर, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने कहा प्राथमिक जांच में नारायण के आत्महत्या करने के साक्ष्य मिल रहे हैं। शव के पास से साइकिल भी बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *