पाटी सैनिक विश्राम गृह की बनायी जायेगी चारदीवारी

Spread the love

चम्पावत। पाटी में बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पाटी पूर्व सैनिक संगठन ने नवागन्तुक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चम्पावत कर्नल उमेद सिंह माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बैठक में पूर्व सैनिक की समस्याओं की जानकारी ली। तथा पाटी पूर्व सैनिक संगठन को एकजुट होने पर बल दिया। उन्होंने ने बैठक में सैनिक विश्राम गृह की चारदीवारी बनाने की बात कही साथ ही पाटी विश्राम गृह में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया।साथ ही उन्होंने ने कहा कि पाटी लीक को मजबूत करने में सभी पूर्व सैनिकों का सहयोग आवश्यक है। जिससे क्षेत्र पहाड़ के नौजवानों युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जा सके। साथ ही जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा कि नौजवानों को प्रेरित करने के लिए जल्दी ही एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सूबेदार तेज सिंह बिष्ट, महेश चंद्र जोशी,जगदीश चंद्र टकवाल,नरेश चंद्र, पुष्कर सिंह, पीताम्बर, राजेंद्र मेहता, प्रकाश उपाध्याय, चिंतामणि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *