बगोड़ी गांव में हुआ जीतू बगड्वाल देवता के मेला का आयोजन

Spread the love

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के बगोड़ी गांव में जीतू बगड्वाल देवता के मेला का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जीतू बगड्वाल देवता व मां राज राजेश्वरी देवी की डोली के साथ रांसौ नृत्य कर क्षेत्र की समृद्धि संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। बगोड़ी गांव में बीते वर्ष की भांति इस बार भी जीतू बगड्वाल देवता के मेले का आयोजन किया गया। इस बार कोविड-19 महामारी के चलते मेले का आयोजन संक्षिप्त रूप से किया गया। मेले में ग्रामीणों ने जीतू बगड्वाल व मां राज राजेश्वरी देवी की डोली के साथ रांसौं-तांदी नृत्य कर सुख, समृद्धि, शांति एवं फसल के अच्छे उत्पादन की कामना की। इस दौरान देवता ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा समस्याओं के समाधान का आशीष दिया। वहीं मेले में सुसराल से पहुंची ब्याही बेटियों ने मायके वालों के साथ मिलकर चावल के आटे से तैयार होने वाली पापडी, घेंजा तथा स्वांला(पूरी), उडद की दाल के पकोडे बनाकर थौलार्थियों तथा मेहमान को परोसे। इस मौके पर चंदन सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह बिष्ट, मान सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट, हरी सिंह, देवराज बिष्ट, राजपाल राणा, मनोज बिष्ट, सनोज, सूरज, साजन, दीपक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *