कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपा रही है केंद्र सरकार: भुल्लर

Spread the love

 

चम्पावत। युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने केंद्र सरकार पर कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया है। यहां हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डबल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से भारत में 47 लाख लोगों की मौत हुई है। जबकि केंद्र सरकार महज पांच लाख लोगों की मौत होने की बात कह रही है। शनिवार को युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विचार विमर्श किया। उन्होंने पीएम मोदी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि पीएम मोदी एक झूठ को छिपाने के लिए कई झूठ बोल रहे हैं। कहा कि कोरोना से भारत में हुई मौतों पर डबल्यूएचओ की रिपोर्ट और केंद्र सरकार के बयान में रात दिन का अंतर है। कहा कि मोदी सरकार के इस झूठ को बेनकाब करने के लिए युकां पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस दौरान उन्होंने उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, उप चुनाव प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी, प्रकाश माहरा, चिराग फर्त्याल, गोलू गंगोला, भुवन चौबे, विनोद बड़ेला, विमल पांडेय, अब्दुल नाजिम, शुभम ढेक, सोनम बोहरा, नाथ बोहरा, नीरज मिश्रा, दिग्विजय कार्की आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *