विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा एकेश्वर ब्लॉक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ एकेश्वर ब्लाक की ग्राम सभा मटचोरी और बड़ेथ पहुंचा। एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी ने लाभार्थियों से संवाद कर चर्चा की। इस दौरान लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की।
ज्ञातव्य हो कि यात्रा के रथ को पौड़ी मुख्यालय से डीएम ने हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया था। रथ यात्रा का मकसद केंद्र और प्रदेश सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। गुरुववार को रथ यात्रा के मटचोरी और बड़ेथ पहुंचने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही भारत को आत्म निर्भर बनाने हेतु ग्रामीणों से संवाद किया। ब्लाक प्रमुख ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, उज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान समान निधि के लाभर्थियों से संवाद कर चर्चा की। कायक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ ही स्वास्थ्य, कृषि विभाग, मनरेगा, एनआरएलम् , विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नोडल अफसर, न्याय पंचायत नोडल सहित खण्ड विकास अधिकारी पीएस नेगी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *