समिति ने पेंशन प्रकरणों की समस्या पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वन विकास निगम की सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में पौधा रोपण करने, रूके डीए के भुगतान व पेंशन प्रकरणों पर चर्चा की गई।
घराट स्थित वन विकास निगम के सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रूके हुए डीए का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। साथ ही कई कर्मचारियों को पेंशन संबधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। बैठक में इन मांगों को उच्चाधिकारियों को बताने का निर्णय लिया गया। मौके पर वर्षाकाल में पौध रोपण करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में समिति अध्यक्ष आरपी पंत, अनिल कुकरेती, दिनेश घिल्डियाल, आरए खान, जगत सिंह, सीके असवाल, आरपी जोशी, मदनलाल शाह और सुरेश मधवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *