कोटद्वार-पौड़ी

सुभाष व नेहरू सदन रहा अव्वल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में 1 से 8 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। सप्ताह के अंतर्गत विविध प्रकार की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में सुभाष व नेहरू सदन प्रथम स्थान पर रहा।
छठवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्य संपदा पर आधारित कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में सुभाष और नेहरू सदन प्रथम तथा शिवाजी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जंगलों में लगने वाली आग के कारण और निवारण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नेहरू सदन के देवेंद्र बिष्ट प्रथम, सुभाष सदन की प्राची द्वितीय तथा टैगोर सदन की नंदिता गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए माँ स्वरूपा प्रकृति विषय पर आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में स्वप्निल प्रथम, सानवी, कौशल तथा अर्णव ठाकुर द्वितीय व आलिया तथा आद्या रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स ने शिक्षक गोविंद सिंह मिंगवाल के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि वृक्ष न केवल वर्तमान अपितु भविष्य के जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और हमें इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!