समिति ने बेस अस्पताल के मरीजों को बांटे फल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के सदस्यों ने बेस अस्पताल में गुर्दा रोगियों को फल वितरित किए।
तत्पश्चात सुमन मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरोजनी देवी की मृत्यु गुर्दा रोग से हुई थी। उस समय तक गुर्दा रोगियों को इन रोगों के इलाज के लिए महानगरों की शरण लेनी पड़ती थी, जहां के अस्पतालों में केवल आर्थिक रूप से संपन्न रोगी ही उपचार कराने में सफल होते थे। कहा कि उनकी अंतिम इच्छा थी कि कोटद्वार बेस अस्पताल में भी डायलिसिस सुविधा होनी चाहिए। इसी प्रेरणा के परिणाम स्वरूप ही समिति ने बेस अस्पताल में इस सुविधा की स्थापना के लिए दस साल संघर्ष किया और अंत में कामयाब मिली। अब गुर्दा रोगियों के लिए बेस अस्पताल में ही डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है। बैठक में नारायण सिंह नेगी, गजे सिंह, चंदन सिंह, गंभीर सिंह, चंद्र सिंह, कुंवर सिंह, मनोज सिंह और विजय कुमार सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *