कोरोना संक्रमण से बचाने में मददगार होगी समिति: सीडीओ

Spread the love

चम्पावत। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कोविड नियंत्रण समिति कोरोना संक्रमण से बचाने में मददगार साबित होगी। इसके लिए उन्होंने समिति अध्यक्षों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने वर्चुअल बैठक के जरिए प्रधानों की समस्याएं भी सुनीं।
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन ग्राम पंचायत स्तर पर गठित कोविड नियंत्रण समिति से लगातार संपर्क में है। इसी क्रम में सीडीओ ने गुरुवार को पाटी और लोहाघाट ब्लॉक के प्रधानों से वर्चुअल बैठक के जरिए विचार विमर्श किया। सीडीओ ने कहा कि गांवों में संक्रमण रोकने के लिए हर ग्राम पंचायत में कोविड नियंत्रण समिति का गठन किया गया है। बताया कि समिति में संबंधित प्रधान को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रहरी, शिक्षक, युमंद व ममंद अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है।कहा समिति का कार्य होम आइसोलेशन और क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के लिए मेडिकल किट पहुंचाने के साथ ही लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने किसी भी तरह की समस्या होने पर समिति अध्यक्ष और सदस्यों को जिला आपदा नियंत्रण कक्ष और विकास भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम में जानकारी देने को कहा। बैठक में एसीएमओ डॉ.श्वेता खर्कवाल, डीपीआरओ सुरेश बेनी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ बेसिक सत्यनारायण समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *