कोटद्वार-पौड़ी

रसोई गैस के बढते दामों पर कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते आज लोग महंगाई के बोझ तले दब गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी भी की।
शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में जमा हो गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान व पौड़ी ब्लॉक प्रमुख  दीपक कुकशाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार लगातार रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर रही है इससे साफ जाहिर है कि सरकार विकास के मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस मौके पर कांगेसजनों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, जिलामहामंत्री वीर प्रताप सिंह, दीपक असवाल, विनोद कुमार दनोशी, गौरभ नेगी, योगेंद्र कुमार, भागचन्द आर्य, नरेंद्र सिंह, भरत सिंह रावत, उपेन्द्र रावत, अजय राणा, अनिल डेविड, स्वप्निल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!