केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने रखा मौन

Spread the love

लखीमपुर खीरी की घटना में गृह राज्य मंत्री का मांगा इस्तीफा
कहा पद में रहकर जांच को प्रभावित कर सकते हैं गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की हत्या के बाद भी गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं करने पर कांग्रेस पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से जल्द गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। कहा कि पद में रहते हुए अजय मिश्रा जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए। लिखित बयान जारी करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व केंद्र गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी कार से किसानों की कुचलकर हत्या कर उनकी हत्या कर दी थी। ऐसे में मोदी सरकार को उन्हें तुरंत मंत्री मंडल से बर्खास्त करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ भी नही किया। कहा कि यदि अजय मिश्रा पद पर बने रहेंगे तो वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खडी है, तथा जब तक शहीद किसानों के परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, बलवीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह गुसाई, केसर सिंह चौहान, रमेश चंद्र खंतवाल, सुनील दत्त सेमवाल, रजनीश उप्पल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह रावत, प्रीति सिंह, कविता भारती, विनोद नेगी, प्रदीप अग्रवाल, बीर सिंह घाघट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, बीडी नवानी, सतेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, प्रवीण सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, शहनाज शम्सी, सुनीता धस्माना, भूमा देवी, सुनीता देवी, कमल किशोर बिष्ट, हरीश बिष्ट, गोपाल सिंह गुसाई, दलीप सिंह नेगी, धर्मेन्द्र ंिसह, राजा आर्य, नीरज रौतेला, मनोज बिष्ट, कृपाल सिंह, बीना देवी, तारा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *