कोटद्वार-पौड़ी

वन को गए राम, भावुक हुए दशरथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

दुगड्डा में आयोजित रामलीला का आठवां दिन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रामलीला कमेटी दुगड्डा के तत्वाधान में चल रही रामलीला के आठवें दिन राम के वन जाने के दृश्य व राजा दशरथ मरण का मंचन किया गया। राम वन जाने और दशरथ मरण दृश्य को देखकर दर्शकों की आँखे नम हो गई।
लीला का शुभारंभ बड़नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद नफीस अहमद ने किया। तत्पश्चात भगवान राम लक्ष्मण की भव्य झांकी नरेंद्र शहनाई की आवाज में भजन राम सिया राम सिया राम जय जय राम भक्ति में भजन ने दर्शकों का मन मोह लिया प्रथम दृश्य में सुमंत का राम लक्ष्मण को वन तक छोड़ने व सुमंत का विलाप का सुंदर दृश्य और सुमंत का वापस आना तथा राजा दशरथ को पूरा वृतान्त सुनाना एवं दशरथ का राम लक्ष्मण और सीता के वियोग में व्यथित होना वह फूट फूट कर रोना और अपने प्राण त्याग देना। जिसे देखकर पंडाल में बैठे लोगों की आंखे नम हो गई। कैकेई द्वारा महल से भरत शत्रुघ्न के लिए बुलावा भेजना भरत का आगमन कैकई भरत संवाद तथा भरत का भगवान राम की खड़ाऊ अपने सर पर रख कर वनो के लिए प्रस्थान करना तथा चित्रकूट में राम भरत मिलाप और भगवान लक्ष्मण और सीता को वापस अयोध्या ले जाने कि जिद करना और भगवान रामचंद्र ने किसी तरह भरत को समझा कर वापस अयोध्या भेजने तक की लीला का सफल मंचन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष गौरव खैरवाल, सौरभ गुप्ता, संजीव कोटनाला, बबली बिष्ट, अशोक गोयल, सोम प्रकाश, नितेश ठाकुर ,अनूप गुप्ता राहुल जैन ,अमन जैन ,रोहित, वीरेंद्र शाह, सुनील कुमार, हार्दिक एवं प्रदीप बडोला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!