महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

Spread the love

बागेश्वर। गैस सिलेंडर समेत बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज महिला कांग्रेस ने नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। सिलेंडर समेत खाद्य सामग्री के दाम कम करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष गीता रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार घर-घर चूल्हा जलेगा का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर गैस के दामों में बेतहासा वृद्धि कर रही है। एक सामान्य परिवार का आदमी गैस सिलेंडर खरीदने की स्थिति में नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे धरातल पर शून्य नजर आ रहे हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रोजगार देने में केंद्र तथा प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है, सिर्फ और सिर्फ महंगाई बढ़ाकर सरकार ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर इंदिरा जोशी, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, मंजू जोशी, तारा, कविता, कमला, पूनम, कोमल, राजेंद्र टंगड़िया, बालकृष्ण, भगवत रावल, बहादुर बिष्ट, गणेश कुमार, बबलू नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *