कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेसियों ने पुण्य तिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 21 मई 1991 में चेन्नई के पेरूम्बदूर नामक स्थान पर आंतकवादियों ने आत्मघाती हमले में हत्या कर दी थी। इस दौरान स्व़ राजीव गांधी श्रीलंका के लिट्टे और सिंहलियों के बीच शांति की दिशा में कार्य रहे थे। उन्होंने भारत में सूचना औद्यौगिक क्रांति का सूत्रपात करते हुए भारत को 21वीं सदी के आधुनिक भारत का निर्माण कर अंग्रिम पक्ति में लाकर खड़ा किया, जिससे आज भारत दुनिया की अग्रणी देशों की श्रेणी में आ गया है। स्व़ राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में दलबदल कानून पारित कराया, पंचायती राज कानून व महिलाओं को सम्मान दिलाया, युवाओं के मताधिकारी की आयु घटाकर 19 साल की, अयोध्या में भगवान राम के दर्शनों की अनुमति दिलाई, देश की सुरक्षा के लिए पृथ्वी, त्रिशूल, अग्नि मिसाइलों का निर्माण कराया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, हेमचंद्र पंवार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, जितेंद्र भाटिया, हरेंद्र पुंडीर, राजा आर्य, सुधांशु नेगी, राम अवतार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!