कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, विधायक को संरक्षण देने का लगाया आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर को संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है। सरकार को विधायक को बर्खास्त करना तो दूृर उन पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। जबकि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करने का दावा करती है। ज्वालापुर विधायक पर एक महिला द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन सरकार उन पर कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। इससे साबित होता है कि सरकार अपने विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील तिराहा के पास पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता एक के बाद एक महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों में लिप्त पाए जा रहे है। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के बाद अब ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लग रहे हैं। लेकिन सरकार कार्रवाई करने के बजाय अपने विधायकों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर तो भाजपा के नेता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है वहीं, दूसरी ओर भाजपा विधायक के खिलाफ एक महिला द्वारा दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगाए जा रहे है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की ये सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति कितनी संवेदनशील है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, रोजगार, पलायन, महंगाई सहित सभी मोर्चों में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम जनमानस महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार को उनसे कोई लेना देना नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, संकेश्वर प्रसाद सेमवाल, बलवीर सिंह रावत, नसीम अहमद, महावीर सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, शकुंतला चौहान, शहनाज, बीडी नवानी, विजय रावत, राजेंद्र गुसाईं, सुधा असवाल, पूजा त्यागी, राजे सिंह, प्रीती सिंह, पूजा त्यागी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!