कांग्रेस ने फूंका पेयजल मंत्री का पुतला

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्थानीय विधायक व पेयजल मंत्री का पुतला जलाया। कहा वे पिछले 25सालों से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बावजूद इसके आज तक उन्होंने यहां की स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया। उनके गृह क्षेत्र के सीएचसी में बच्चों का डॉक्टर तक नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में थल स्टेशन के पास प्रदर्शन करते हुए पेयजल मंत्री का पुतला जलाया। कहा 25साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे क्षेत्रीय विधायक ने सजगता से काम नहीं किया, जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। उनके गृह क्षेत्र के सीएचसी में डॉक्टर नहीं हैं। तकनीशियनों के अभाव में जांच नहीं हो रही। अस्पताल में दवा की कमी है। लोगों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र स्वास्थ्य सुवाधाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *