कोटद्वार-पौड़ी

हवा हुआ विकास, क्षतिग्रस्त चैंबर भी नहीं बनवा पाया निगम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़े चैंबर हादसों को दे रहे न्यौता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम बने पांच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। लेकिन, नगर निगम इन पांच वर्षों में शहर के क्षतिग्रस्त चैंबरों की भी मरम्मत नहीं करवा पाया। नतीजा क्षतिग्रस्त चैंबरों से हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है। सबसे बुरी स्थिति सिताबपुर वार्ड नंबर-16 व गाड़ीघाट तिराहे के समीप बनी हुई है।
मुख्य मार्गों के साथ ही वार्डों में क्षतिग्रस्त चैंबर आमजन के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक चैंबर की चपेट में आने से चोटिल हो रहे हैं। वार्ड नंबर-16 सिताबपुर में पिछले एक माह से चैंबर क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। टूटे हुए चैंबरों से दोपहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त चैंबर नजर नहीं आते, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। वार्डवासी दीपक कुमार, मयंक कुमार ने बताया कि चैंबर मरम्मत के लिए कई बार नगर निगम को पत्र दे चुके हैं। लेकिन, अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। कुछ वर्ष पूर्व वार्ड नंबर-16 में बरसात के समय टूटे चैंबर में गिरने से एक बच्ची की भी मौत हो गई थी। स्थिति देखकर लगता है नगर निगम को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!