निगम ने बाजार और सार्वजनिक स्थलों को किया सैनेटाइज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
मंगलवार को कोटद्वार बाजार पूरी तरह से बंद रहा। केवल सब्जी-फल, दूध और दवाई की दुकानें खुलीं। वहीं नगर निगम कोटद्वार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बाजार समेत निगम क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थलों में हाईप्रोक्लोइड स्प्रे का छिड़काव किया। निगम की ओर से गलियों से लेकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने बाजार को सैनिटाइज किया। इस दौरान टीम ने लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने बदरीनाथ मार्ग से सैनिटाइजर छिड़काव अभियान की शुरुआत की। कर्मचारियों ने सरकारी कार्यालयों सहित बदरीनाथ मार्ग, स्टेशन रोड, पटेल मार्ग, नजीबाबाद रोड सहित अन्य स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया। टीम ने लोगों से अपने घर पर ही रहने की अपील की। शहर की जिन गलियों में निगम के बड़े वाहनों से सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं हो पा रहा है, वहां नगर निगम के कर्मचारी छोटी मशीनों से छिड़काव कर रहे है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बाजार, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, मुख्य रास्ते और बाजारों की छोटी से छोटी गलियों को भी सेनेटाइज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *