साइबर क्राइम पर रखी जाएगी कड़ी नजररू चौबे

Spread the love

चमोली। चमोली की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि थानों में शिकायत दर्ज कराने के मामले में कोई कोताई नहीं रखी जायेगी। हर थाने में महिला डेस्क रखी जायेगी। साथ ही साइबर क्राइम पर भी कड़ी नजर रहेगी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से मुलाकात में एसपी श्वेता चौबे ने कहा कि नशा का जहर पहाड़ में भी चढ़ रहा है। इस अपराध को रोकने के लिये पुलिस हर वक्त चौकस रहेगी। महिला कानूनी अधिकारों की जानकारी के लिये चोपालों को और अधिक विस्तार दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवा पीढ़ी स्मैक जैसे खतरनाक नशे से कैसे दूर रहे। इसके लिये कालेजों में काउंसलिंग और सलाह चौपाले आयोजित की जायेंगी। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि काननू और व्यवस्था बनाये रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया जायेगा। सजग, सतर्क और स्मार्ट पुलिस के लिये चमोली पुलिस सदैव जनता के साथ रहेगी। ह्यूमन ट्रैपिंग पर नजर रखी जायेगी। यातायात के नियमों का जरूरी पालन के लिये पुलिस सदैव सजग रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *