बाबा कालेश्वर का दर्शन कैरियोंला गढवाली भजन रिलीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के गायक/संगीतकार संजय-शकुंतला व साथी कलाकारों द्वारा लैन्सडोन क्षेत्र के अन्तर्गत गढवाल राईफल सेन्टर के बीच स्थित प्रसिद्ध बाबा कालेश्वर मन्दिर पर आधारित भजन बाबा कालेश्वर का दर्शन कैरियोला गढवाली भजन को साँई एन्टरटेनमेन्ट पर रिलीज किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांगेस कमेटी की पूर्व जिलाध्यक्ष रंजना रावत विशिष्ट अतिथि (पार्षद) प्रवेन्द्र रावत व (पार्षद) अनिल नेगी डब्बू ने संयुक्त रूप से गढवाली भजन को यू टयूब पर रिलीज किया।
रंजना रावत ने संदेश संस्था के गायक/संगीतकार संजय-शकुंतला के द्वारा गाये भजन बाबा कालेश्वर का दर्शन कैरियोंला का लुफ्त उठाते हुए समाज में संस्कृति व धार्मिक गतिविधियों के हित में किये जा रहे कार्यो के लिए गायक:-संजय/शकुंतला को ढेर सारी शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनायें की व पौराणिक मन्दिर बाबा कालेश्वर पर आधारित भजन में गढवाल राइफल छावनी के साथ-2 सन्तोषी माता का भी जिक्र किया गया। भजन के वीडियो को प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच फिल्माया गया है। बाबा कालेश्वर का दर्शन कैरियोंला गायक/निर्देशक संजय सिंह रावत व गायिका शकुंतला बुडाकोटी हैं। गीत-संगीत स्वयं संजय सिंह रावत का है।
इस अवसर पर बृजमोहन चौहान, विक्की भारद्वाज,सतीश राणा, नरेश नेगी, प्रकाशदीप द्विवेदी, विजय नेगी, मालती गौड़, विमलेश नेगी, जीत, सुनील सुन्दरियाल, कल्पना मंझेडा आशा रावत सोनिया नेगी, समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *