शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मालन पुल के निकट मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे पूरे होने पर पुलिस ने अज्ञात शव का मुक्तिधाम में दाहसंस्कार करवा दिया है।
बतातें चले कि विगत 17 अप्रैल को मालन पुल के निकट एक अज्ञात शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। 72 घंटे बीतने के बाद भी अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, आखिरकार पुलिस ने अज्ञात शव का मुक्तिधाम में दाहसंस्कार करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात मूतक की उम्र लगभग 35 साल है।