पौडी गढ़वाल में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत चार घायल!

जयन्त प्रतिनिधि
पौडी। पौडी से लगभग बीस किलोमीटर दूर घोड़ीखाल-निसणी मोटर मार्ग पर एक वाहन के अचानक अनियन्त्रित होकर खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग इस हादसे में घायल हो गए।
वाहन में सवार सभी लोग चाकीसैण तहसील क्षेत्र के बताए जा रहे हैं जो कि अपने रिश्तेदारों से मिलने डोबरिया गांव आये थे ,और रिश्तेदारों से मिलने के बाद वापस चाकीसैण जा रहे थे तभी अचानक वाहन घोडीखाल- निसणी मोटर मार्ग पर अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए, वहीं मौके पर पहुंच कर राजस्व विभाग और पुलिस ने एक शव को और वाहन में सवार अन्य चार घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया वहीँ चार घायलों में से तीन घायलों की हालत चिकित्सक ने नाजुक बताई है जबकि एक घायल व्यक्ति की हालत सामान्य है सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है इस हादसे की सूचना घायल व्यक्ति और हादसे में मृत व्यक्ति के परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *