कोटद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुर्पद कर दिया है।
कलालघाटी पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 42 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में अपने ससुराल के समीप किराये के मकान में रहता था। मंगलवार सुबह स्थानीय निवासी एक युवक ने उसे घर के बरामदे में संदिग्ध हालत में लेटा था। युवक ने आसपास के लोगों को इस बारे में सूचना दी। कोरोना महामारी के डर से आस पड़ोस के लोग व परिजन भी उसके पास नहीं पहुंचे, पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची कलालघाटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कलालघाटी चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *