व्यापारियों की बैठक में ब्याज माफ करने की उठी मांग

काशीपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बाजपुर रोड स्थित सनातन धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें संगठन के अध्यक्ष राजकुमार सेठी ने व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते व्यापारियों के खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने बैंक से लोन लेने वाले व्यापारियों का एक साल का ब्याज माफ करने की मांग की। बैठक में व्यापारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *