आज खुलेंगे भगवान बदरी विशाल मंदिर के कपाट

Spread the love

चमोली। उद्घव, कुबेर महाराज, तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा, और देव डोलियां शनिवार को गढ़वाल स्काउट के बैंड के धुनों के साथ पूर्वाह्न योग बदरी पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम पहुंच गयी है। भगवान बदरी विशाल मंदिर के कपाट रविवार प्रातरू 6़15 बजे पर विधि विधान के साथ खुलेंगे। देवडोलियों के साथ ही बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालुगण भी बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा़ हरीश गौड़ ने बताया कि धाम के कपाट खुलने से पूर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।ाषिकेश के दानीदाताओं ने बदरीनाथ मंदिर एवं मंदिर परिसर को 15 कुंतल से अधिक फूलों से सजाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *