6 मई प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे भगवान केदारनाथ के कपाट

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आज महाशिवरात्रि पर भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना व पारंपरिक रीति रिवाज के के साथ तय की गई। केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित की गयी। हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित की मौजूद्गी में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई।
केदारनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 2 मई को रवाना होगी। 3मई को बाबा की डोली फाटा, 4मई को गौरीकुंड और 5 मई को केदारनाथ में रात्री प्रवास करेगी। 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 पर कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
इस वर्ष धाम में पूजाओं के लिए नियुक्त किए गए पुजारी-
एम टी गंगाधर लिंग दृ केदारनाथ धाम।
शिवशंकर लिंग दृ मद्महेश्वर मंदिर
शिव लिंग- ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ
शशिधर लिंग दृ विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी
बागेश लिंग अतिरिक्त पुजारी।
आज से केदारनाथ की यात्रा तैयारियां भी हुई शुरू।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, भास्कर डिमरी, मंदिर समिति के अधिकारी गण गिरीश चंद्र देवली राजकुमार नौटियाल, आरसी तिवारी, राकेश सेमवाल, डा हरीश गौड़, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *