कर्मचारियों ने शुरू किया कार्यबहिष्कार

Spread the love

आरटीओ कार्यालय में हड़ताल से प्रभावित हुए कामकाज
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व में जारी शासनादेश में हुई त्रुटि में सुधार की मांग को लेकर परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने मंगलवार से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने शासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द समस्या के निराकरण की मांग उठाई। वहीं, आरटीओ कार्यालय में हड़ताल से ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई अन्य कार्य प्रभावित हो गए।
मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने कोटद्वार कार्यालय में सरकार और विभागीय उच्चाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुर्नगठन के दौरान मिनिस्टियल संवर्ग के पदों में त्रुटिवश वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों के सम्मुख अंकित पूर्व में स्वीकृत पदों की संख्या गलत अंकित हो गई थी। जिस कारण संवर्ग के पदों पर पदोन्नति बाधित हो गई है। कहा कि इसके संज्ञान में आते ही संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस बारे में परिवहन आयुक्त कार्यालय में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन डेढ़ साल बाद भी गलती में कोई सुधार नहीं हो पाया है। जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित रहने के कारण न केवल कार्मिकों के न्याय पूर्ण अधिकारों का हनन हो रहा है बल्कि मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए शासन व आला अधिकारी इस संबंध में जल्द फैसला लेना चाहिए इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय नौड़ियाल, जिलामंत्री मनोज रावत, कुलदीप नेगी, मो. अकरम, मनीष पुरोहित, महेंद्र रावत, ध्रुव धामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *