उत्तराखंड

राशिंस की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की दूसरी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी का मार्गदर्शन मंडल के साथ ही कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए। इस मौके पर राशिसं के एक स्वर में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी संकल्प लिया। राशिसं के जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गठित मार्गदर्शन मंडल में संघ के पूर्व जनपदीय, ब्लक व संघ में सक्रिय योगदान वाले शिक्षक उत्तम चौधरी, मान सिंह साजवाण उमेद सिंह गुसाईं, ड़ पंकज कुमार, पंचम सिंह राणा, सुनील मैथाणी, अनूप राणा, रागिनी, नेगी, त्रिलोक, जगवाण, विनोद भट्ट, दिनेश चंद्र सिंह बिष्ट, यूआर भट्ट, यूडी सेमवाल, भुवनेश्वरी चांदनी, भगत सिंह नेगी आदि को मनोनीत किया गया। कार्यालय मंत्री रविंद्र सिंह पंवार व विजय भारती को नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन को शाखा स्तर से मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं हल करने के लिए हमें संगठन को और मजबूत बनाना होगा। कहा कि इसके लिए शाखा स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है। हर ब्लाक स्तर पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें शाखा अध्यक्ष और मंत्री को प्रतिभाग करना होगा। जनपदीय उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार ने कहा कि शाखा अध्यक्ष मंत्री को संगठन की निर्णय प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। समय-समय पर उनकी राय ली जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ब्लक मंत्री अंकित रौथाण ने शिक्षक कल्याण कोष की स्थापना का सुझाव रखा। बैठक में पदाधिकारियों ने सुझाव का समर्थन किया। इस मौके पर जनपदीय उपाध्यक्ष महिला ललिता रौतेला ने शिक्षकों को दिए जाने वाले पुरस्कारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार चयन में अनदेखी की जाती है। संगठन भविष्य में दिए जाने वाले शिक्षकों के पुरस्कारों में दूरदराज के विद्यालय में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों की अनदेखी नहीं होने देगा।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह जगवाण ने कहा कि शिक्षक हित में हमेशा संगठन के साथ खड़े मिलेंगे। बैठक का संचालन संयुक्त रूप से संयुक्त मंत्री दीपक नेगी और कुसुम भट्ट ने किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मित्रानन्द मैठाणी, आ व्यय निरीक्षक उम्मेद लाल बैरवाण,जिला संगठन मंत्री महिला विमला राणा, ब्लक जखोली सरोज भट्ट गंगा राम सकलानी, ब्लक जखोली महिला संयुक्त मंत्री सरोजनी भट्ट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!