उत्तराखंड

नुक्कड़ नाटक से आमजन को बताई सरकार की विफलताएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कमेटी ने आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक किया। कहा कि देश के विकास के लिए जनता को एकजुट होना होगा।
कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य मनीष खंडूड़ी के नेतृत्व में वार्डों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर आमजन को सरकार की विफलताएं बताई। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने जनता से बड़े-बड़े वायदे किए थे। लेकिन, सत्ता मिलते ही भाजपा ने जनता का शोषण शुरू कर दिया है। सेना में अग्निपथ योजना लागू कर बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा किया गया है। प्रदेश में भी भर्ती घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं। अंकिता हत्याकांड के आरोपितों को भी सरकार बचाने का प्रयास कर रही है। जबकि, प्रदेश की जनता जल्द से जल्द आरोपितों को न्याय दिलवाने की भी मांग उठा रही है। कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कहा कि महंगाई ने भी आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। विपक्ष के नेताओं को सीबीआई, ईडी का डर दिखाकर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने हल्दूखाता, मोटाढांक, कलालघाटी क्षेत्र में सरकार के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस मौके पर पार्षद विवेक शाह, अमित नेगी, राकेश बिष्ट, रूपेंद्र सिंह नेगी, शशि भूषण, महेंद्र सिंह, कृष्ण चंद्र खंतवाल, मान सिंह, शुभम रावत, महेश नेगी, संदीप खत्री, मनोज रावत, अनिल सिंह नेगी, दामोदर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!