म्यूजिक की आवाज तेज होने पर शुरू हुई मारपीट मौत पर थमी, एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गट्टू घाट में शिवालिक कैंप व एकलव्य कैंप के कर्मचारियों के बीच चले लात-घूसों में एक व्यक्ति के मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
लक्ष्मण झूला थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील रावत ने बताया कि एकलव्य कैंप के अभिषेक चौहान, अजय चौहान, नवदीप सिंह उर्फ अमित एक अन्य नाम पता अज्ञात व शिवालिक कैंप के कर्मचारियों के बीच म्यूजिक के शोर को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल नेगी, देवेश, रमन पयाल, मुकेश, मनोज को गंभीर चोटें आई। जिनकों उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यशपाल नेगी (उम्र-22 वर्ष) पुत्र जय सिंह नेगी, निवासी- ग्राम माला, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल पता शिवालिक कैंप गट्टूघाट को मृत घोषित कर दिया था। मनोज सिंह राणा निवासी- ग्राम गट्टूघाट, थाना लक्ष्मणझूला की तहरीर पर उक्त मामले में अभिषेक चौहान, अजय चौहान उर्फ अज्जू निवासी -91 चंद्रपुरी कॉलोनी अंबालाकैंट, हरियाणा, हाल पता एकलव्य एडवेंचर कैंप गट्टू घाट, नवदीप सिंह एवं अमित निवासी-जीरकपुर मोहाली, पंजाब, हाल पता- स्टर्लिंग कैंप गट्टू घाट व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। रविवार को सुबह करीब सात बजे मामले में एक आरोपी अजय चौहान उर्फ अज्जू निवासी -91 चांदपुरी कॉलोनी अंबाला कैंट, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *