गरुड़ की लीसा फैक्ट्री में लगी आग, बामुश्किल काबू पाया

Spread the love

बागेश्वर। तहसील के डंगोली क्षेत्र स्याली स्टेट में स्थापित रिद्घी-सिद्घी लीसा फैक्ट्री में गुरुवार की रात आग लग गई। फैक्ट्री के भीतर लगे उपकरण और लीसे के ड्रम आग की भेंट चढ़ गए। रात में ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर बामुश्किल काबू पाया। पीडिघ्त पक्ष ने आग से करोड़ों के नुकसान का दावा किया है। तहसील प्रशासन के अनुसार गुरुवार की रात एक बजे स्याली स्टेट में स्थापित लीसा फैक्ट्री में शर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने रात में करीब डेढ़ बजे घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद राजस्व उप निरीक्षक समेत पुलिस मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन प्रभारी डुंगर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझ पाती काफी कुछ आग की भेंट चढ़ चुका था। एसडीएम राजकुमार पांडेय ने शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से भी बात की। पीड़ित हीरा सिंह भाकुनी ने हादसे से साढ़े चार करोड़ का नुकसान होने का दावा किया है। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री में लगे मशीन व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई है। प्रशासन ने घटना की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पार्किंग में रखी कार भी जली
गरुड़। लीसा फैक्ट्री में हुई घटना में स्थानीय एक व्यक्ति की कार जलकर राख हो गई। यह कार को वह रोजाना ही यहां पार्क करते थे। कार स्वामी को भी लाखों का नुकसान हुआ है।
स्याली स्टेट स्थित लीसा पैक्ट्री में गुरुवार रात आग लग गई। इसमें 80 ड्रम लीसा व अन्य सामान जल गया है। पीड़ित ने साढ़े चार करोड़ के नुकसान का दावा किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। – राजकुमार पांडेय, एसडीएम गरुड़।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *