उत्तराखंड

चंद लोगों के फायदे के लिए बन रहीं नीतियां : माहरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भीमताल । कांग्रेस की जन मिलन यात्रा का मंगलवार को मौना गांव में समापन हो गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
आखिरी दिन यात्रा कस्यालेख, भटेलिया, रामगढ़, गहना और मौना पहुंची। रामगढ़ ब्लक के गहना में जनसभा आयोजित की गई। यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश, भाजपा की दूरदर्शी नीतियों से परेशान है। केंद्र सरकार अधिकांश सरकारी उपक्रम बेच रही है। चंद लोगों के फायदे के लिए नई नीतियां बनाई जा रही हैं। पूंजीपतियों के करोड़ों के टैक्स माफ किए जा रहे हैं और आम जनता नए-नए टैक्स की मार झेल रही है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। समाधान करने वाला कोई नहीं है। अंकिता हत्याकांड की निष्पक्षता से जांच न होने से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार गड्ढा ऐप जैसे तरीकों से सस्ती वाहवाही लूट रही है। सरकार सिर्फ टैक्स कलेक्शन सेंटर बन गई है। जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा सरकार सिर्फ जनता को भ्रमित कर रही है। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान देखा कि पूरे भीमताल विधानसभा की सड़कें और स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ाई हुई हैं। प्रतिनिधि हवाई दौरे कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल और पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि देश में पहलवान बेटियों का उत्पीड़न हुआ है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस दौरान भीमताल ब्लक प्रमुख हरीश बिष्ट, मनोज शर्मा, हरीश पनेरू, देवेंद्र चनौतिया, प्रताप बर्गली, पुष्कर नयाल, गणेश आर्या, खष्टी बिष्ट, हिम्मत नयाल, दीवान बिष्ट, राकेश आर्या, प्रेम, प्रकाश गौड़, वरुण प्रताप भाकुनी, मदन बोरा, पूरन नौगाई, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, भुवन मेहरा, खुशाल, हिमांशु पांडे, अनुपम कबड़वाल, रघुवीर नगरकोटी, प्रेम बल्लभ, दीवान राम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!