देश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकप्टर सेना में शामिल, बढ़ेगी युद्घक क्षमता

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकप्टर को आज भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया है। भारतीय सेना ने जानकारी दी कि पहला स्वदेशी एलसीएच औपचारिक रूप से एचएएल द्वारा महानिदेशक, सेना उड्डयन कोर को सौंप दिया गया है। यह सेना की युद्घक क्षमता में काफी बढ़ोतरी करेगा।
एयर मार्शल विभास पांडे, एयर अफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मेंटेनेंस कमांड ने गुरुवार को कहा कि भारतीय उद्योग में वायुसेना को अपने स्वदेशीकरण कार्यक्रम में समर्थन देने की क्षमता है। यहां के बाहरी इलाके सुलूर में 5 बेस रिपेयर डिपो के कर्मियों को संबोधित करते हुए पांडे ने कोयंबटूर जिला लघु उद्योग संघ और निजी उद्योगों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने पर जोर दिया।
वह 28 सितंबर से डिपो के तीन दिवसीय दौरे पर थे और उनके साथ वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) की अध्यक्ष रुचिरा पांडे भी थीं। उन्हें डिपो के वायु योद्घाओं द्वारा गार्ड अफ अनर प्रदान किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई।
एयर मार्शल ने डिपो के विभिन्न मरम्मत और ओवरहालिंग डिवीजनों का दौरा किया और विमान के उत्पादन की प्रगति की समीक्षा की। उन्हें डिपो द्वारा श्मेक इन इंडियाश् और श्आत्मनिर्भर भारतश् पहल के तहत किए गए विभिन्न स्वदेशीकरण प्रयासों के बारे में बताया गया, ताकि विदेशी मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) पर निर्भरता को कम किया जा सके। रुचिरा पांडे ने वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी उपक्रमों का दौरा किया और डिपो के सभी संगिनियों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *