हमारी पार्टी का सर्वप्रथम उद्देश्य केवल और केवल राष्ट्रवाद रू निशंक

Spread the love

हरिद्वार। सांसद ड़ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह राज्य हम सभी का है। राज्य किन परिस्थितियों में बना है यह सबको पता है। राज्य को बनाने में भाजपा का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य कई राजनीतिक दल इस राज्य के गठन के विरोधी रहे हैं। यह भाजपा सरकार की ही देन है कि आज हमारा राज्य देश के अग्रणीय राज्यों की लाइन में खड़ा हो रहा है। यह बात उन्होंने भाजपा के जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। सोमवार को भाजपा के जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में झबरेड़ा, मंगलौर, भगवानपुर, कलियर एवं खानपुर विधानसभा से बसपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, अनुसूचित समाज के लोगों समेत 30 ग्राम प्रधानों एवं अन्य दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। निशंक ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
निशंक ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों ने हमारे अनुसूचित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, उसका जवाब हमें साथ मिलकर देना होगा। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में सेवा करनी है हमारी पार्टी का सर्वप्रथम उद्देश्य केवल और केवल राष्ट्रवाद ही है। हमारे लिए देश प्रथम है यहां परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। सदस्यता लेने वालों में हर जोली जट से मेनपाल प्रधान, मुंडेट से मनोज कुमार, कुड़ी से मांगेराम प्रधान, उदलहैड़ी से सुरेश कुमार पूर्व प्रधान, नारसन कलां से सोनिया, नत्थू खेड़ी से बिट्टू, बसवाखेड़ी से सोनू प्रधान, कुस्लीपुर से सुदेश, धोई से सरिता देवी, बरहमपुर जट से सचिन प्रधान, ष्णपाल प्रधान वेद भूषण प्रधान ,अशोक कुमार प्रधान, संजय कुमार प्रधान, मोनू कुमार प्रधान, जगदेव सिंह प्रधान, कवर पाल प्रधान, रविंद्र कुमार प्रधान आदि सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, रुड़की के शोभाराम प्रजापति, राजपाल सिंह, अनिल अरोड़ा, लव शर्मा आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *