गणित विजार्ड में प्राची रही अव्वल

Spread the love

सपनों की उड़ान के तहत बीआरसी सुखरो में आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सपनो की उड़ान के तहत बीआरसी सुखरो में आयोजित गणित विजार्ड प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलकंडी की छात्रा प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता में दुगड्डा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभग किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक राणा ने बताया कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं के लिए सपनों की उड़ान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। गणित विजार्ड प्रतियोगिता में गणित विजार्ड प्रतियोगिता में दुगड्डा ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलकंडी की छात्रा प्राची ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिद्धी नैथानी ने बताया कि विगत चार वर्षों से कई छात्र-छात्राएं गणित विजार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से विद्यालय में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की। कहा कि विद्यालय में हाने वाली प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं को कई नई जानकारियां उपलब्ध होती हैं। इस मौके पुर कुसुम देवी, पूजा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *