राज्य की बेहतरी के लिए एकजुट हो उत्तराखंडी सोच की शक्तियां

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंडी अस्मिता एवं हिमालयी राज्य की अवधारणा के लिए संघर्षरत सभी शक्तियों से राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि प्रातिक संसाधनों, जमीनों व व्यवसायों पर तेजी से अपना अधिकार खो रहे उत्तराखण्डियों के पास अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में उपपा पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 23 वर्षों यहां आई सरकारों की नीतियों के कारण राज्य बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, विस्थापन का शिकार हुआ है। जब कि इस दौरान पहाड़ों की संवेदनशीलता की परवाह किए बिना बनाई जा रही बड़ी बड़ी परियोजनाओं से हर क्षेत्र में तबाही हो रही है। बैठक में दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में अल्मोड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं का शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय महासचिव नरेश नौड़ियाल तथा संचालन केंद्रीय महासचिव एडवोकेट नारायण राम ने किया। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, धीरेंद्र मोहन पंत, मुहम्मद साकिब, गोपाल राम, किरन आर्या, उछास की भारती पांडे, भावना पांडे, राजू गिरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *