चम्पावत के मानेश्वर का जंगल रात भर धधकता रहा

Spread the love

 

चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे मानेश्वर के जंगल में बीती रात भीषण आग लग गई। इससे कड़ी मात्रा में बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। देर रात तक एनएच से लगा यह जंगल धधकता रहा, लेकिन विभागीय अफसर इससे अनजान रहे। गुरुवार देर शाम किसी अज्ञात ने मानेश्वर खूना के बीच जंगल में आग लगा दी। इससे बेशकीमती चीड़ का जंगल धधक उठा। आग लगने से बहुमूल्य वन संपदा जलकर खाक हो गई। रात में लगी आग से एक हेक्टेयर से अधिक जंगल के खाक होने का अनुमान है। स्थानीय ग्रामीण रमेश जोशी, मनोज कुमार, राकेश सिंह ने बताया कि चीड़ के जंगल में शाम करीब छह बजे आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। आग इतनी भयावह थी कि उसे ग्रामीणों का बुझा पाना संभव नहीं था। पीएम मोदी की ड्यूटी से लौट रहे चम्पावत के तमाम अफसरों ने यह आग देखी, लेकिन किसी ने भी इसे बुझाने के लिए प्रसास नहीं किए। वन विभाग की एसडीओ नेहा चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर आग बुझा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *