उत्तराखंड

भाजपा ने मोदी की जनसभा को बताया ऐतिहासिक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को भाजपा ने ऐतिहासिक बताया है। कहा है कि जिस तरह से इस सभा को जनता का समर्थन मिला वह अपने आप में रिकर्ड है। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने सभी का इसके लिए आभार जताया। जोशी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के एक आह्वान पर कुमाऊं के लोग पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। इसके लिए जनता का आभार प्रकट करते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरीके से केदारखंड का विकास हुआ अब कुमाऊं के मानसखंड के विकास की बारी है। प्रधानमंत्री के यहां आने के बाद अब मानसखंड का विकास होगा। आदि कैलास, ओम पर्वत, जागेश्वर, थलकेदार, ध्वज मंदिर सहित कुमाऊं के प्रसिद्घ तीर्थस्थलों का विकास मानसखंड में किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को घरों के समीप ही रोजगार मिलेगा। देश-विदेश से पर्यटक कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन के लिए पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने जल्द मायावती आश्रम आने की बात कही है, जिसका सभी कार्यकर्ताओं व लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से ही यह संभव हो पाया है। आज तक के इतिहास में पीएम की यहां सबसे सफल रैली रही है। जिसमें मातृशक्ति, बुजुर्गों, युवाओं का जोश देखते हुए बन रहा था। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी व उनकी टीम को सफल आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री राकेश देवलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भड, जिला उपाध्यक्ष मीना बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, मीडिया प्रभारी रघुवीर बिष्ट मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!