पुण्य तिथि पर किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी को याद

Spread the love

अल्मोड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया। सोमवार को अल्मोड़ा व रानीखेत में कार्यक्रम हुए। यहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया की भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी देश को वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित रहे। उनका मूल्यों व आदर्शों आधारित जीवन करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक अनमोल धरोहर है। इस मौके पर जिला महामंत्री महेश नयाल, विनीत बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या, मनोज जोशी, निशा बिष्ट, रोहित भोज, मुकुल कुमार,अमित शाह (मोनू), राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। इधर, रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को तृतीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्य वक्ता नगर उपाध्यक्ष रमेश जोशी आदि ने उनके देश के लिए दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल व संचालन महामंत्री ललित मेहरा ने किया। यहां पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, सीमा जयसवाल, दीप्ति बिष्ट, नीमा अधिकारी, अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष विपिन भार्गव, प्रदीप बिष्ट, आकाश चौधरी, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार, भूपेंद्र कुमार, वेद प्रकाश गौरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुल्तान खान, शाहिद अहमद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *