मरीज से अभद्रतता पर डॉक्टर के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व विधायक फर्स्वाण
बागेश्वर। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने डॉक्टर पर अस्पताल आए एक मरीज के साथ अभद्रतता का आरोप लगाया। आधे घंटे के धरने के बाद सीएमएस मौके पर पहुंचे। उन्होंने फर्स्वाण में लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद वह धरने से उठे। जिला अस्पताल में धरने पर बैठे फर्स्वाण ने कहा सोमवार को वह अस्पताल आए थे। इसी दौरन एक महिला मेडिकल बनाने के लिए पर्चा बनाने डॉक्टर के पास गई। महिला डॉक्टर ने उसका काम करने के बजाए उसके साथ बदसुलूकी कर दी और उसे भगा दिया। महिला ने अपनी पीड़ा उन्हें बताई। इसके बाद उन्होंने कांडा के ही एक कार्यकर्ता को डॉक्टर के पास भेजा। डॉक्टर ने उसके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। इस बात से नाराज फर्स्वाण वहीं धरने पर बैठ गए। उनके साथ युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, समेत जिपं सदस्य गोपा धपोला, पूजा आर्या भी बैठ गई। इस बात की भनक सीएमएस विनोद टम्टा को लग गई। वह अस्पताल पहुंचे और उन्हें लिखित आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में डॉक्टर दोषी पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद पूर्व विधायक धरने से उठ गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मरीज के साथ किसी तरह की अभद्रता सहन नहीं होगी।