नौ दिसंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से नौ दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाया जाएगा। रविवार को आयोजित बैठक में मंच के महासचिव रामकुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है, इस वर्ष भी संगठन ने धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया है। कहा कि स्थापना दिवस के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने संगठन का आय व्यय का व्योरा भी प्रस्तुत किया। इस दौरान संगठन के नए सदस्य जनक नंदन पंता का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर पीएल खंतवाल, सत्यप्रकाश थपलियाल, राजेंद्र सिंह, जेपी ध्यानी, एसएन नौटियाल, श्रीकांत नैगाई, संग्राम सिंह भंडारी, सुरेश जखमोला, महावीर सिंह, केशर सिंह चौहान, आरएस रावत, आरसी नेगी, प्रवेश चंद्र नवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *