कोटद्वार-पौड़ी

बजट सत्र में पुरानी पेंशन का मुद्दा नहीं आने पर भड़का मोर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गैरसैंण में हुए बजट सत्र में पुरानी पेंशन का मुददा नहीं आने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने नाराजगी जताई है। मोर्चों के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस संबंध में वार्ता की जाएगी। उन्होंने सरकार से जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग की है।
मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत ने बताया कि कर्मचारियों को गैरसैंण में हुए बजट सत्र में पुरानी पेंशन के संबंध में कुछ न कुछ सकारात्मक घोषणा होने की उम्मीद थी, लेकिन राज्य सरकार ने कर्मचारियों की इस जायज मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी है। कहा कि अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने से कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सरकार को समस्या से अवगत करवा दिया गया है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!