भवाली में गुरिल्ला रथयात्रा का स्वागत हुआ

Spread the love

नैनीताल। शनिवार को एसएसबी स्वयं सहायता कल्याण समिति ने अल्मोड़ा से निकाली गुरिल्ला रथयात्रा का स्वागत किया। यात्रा ने गोल्ज्यू मंदिर दर्शन कर पालिका हाल में सभा का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि 1962 में भारत चीन युद्घ में मिले सबक के बाद सीमा पर गुरिल्ला व्यवस्था बनाई गई थी। बाहरी देशों से किसी प्रकार की घुसपैठ न हो इसके लिए स्थानीय लोगों को शामिल किया गया। पूर्वोत्तर में इसके अच्टे परिणाम प्राप्त हुए, लेकिन उत्तराखंड में गुरिल्लाओं को अलग कर दिया गया। नैनीताल जिलाध्यक्ष पीताम्बर मेलकानी ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वैछिक आपदा प्रबंधन बल का गठन किया और लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति के शासनादेश जारी किए। होम गार्ड, पीआरडी आदि नियुक्ति के समझौते किए गए पर इन्हें लागू नहीं किया गया। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उसी नियम को लागू करने की मांग उठाई। कहा कि सरकार जल्द यदि इस व्यवस्था को खत्म नहीं करती तो आंदोलन किया जाएगा। ब्लक अध्यक्ष मोहन सिंह रौतेला, सावंत सिंह, राजेन्द्र सिंह, बालम सिंह, कमला आर्या, विनोद तिवारी, दीवानी राम, सुरेश आर्या आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *