धूप की तपिश से दिन में गर्मी का एहसास बढ़ गया

हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार को धूप की तपिश के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी बढ़ गई। दोपहर के समय चटक धूप ने लोगों के पसीने निकल दिए। गर्म हवाओं के बीच लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *