सूई गांव में उद्योगपति ने बनाया व्हाइट हाउस, देखने आए राष्ट्रपति

Spread the love

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर हरियाणा के सूई गांव को श्री कृष्ण जिंदल नाम के उद्योगपति ने आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया है। व्हाइट हाउस जैसा बनाया यह गांव देखने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द हरियाणा के दौरे पर भिवानी पहुंचे। राष्ट्रपति यहां कई सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करने के साथ यहां के सुई गांव का भी दौरा किया। इस गांव को महादेवी परमेश्वरदास जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी यहां पहुंचे। उधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सूई गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया। राष्ट्रपति के आगमन से पहले रातोंरात विकास कार्य पूरे कराने में अधिकारी भी देर रात तक काम पर जुटे हुए थे। गांव में पुलिस के डाग स्कवायड दस्ते व बम निरोधक दस्ते ने विशेष तौर पर मोर्चा संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *