संस्था ने दिव्यांगजनों को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सक्षम संस्था की ओर से क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान सदस्यों ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य संस्थाओं से भी दिव्यांगों की मदद के लिए कार्य करने की अपील की।
सोमवार को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अध्यक्ष योगम्बर रावत ने कहा कि सक्षम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ही एक दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाला सेवाभावी आनुषांगिक संगठन है, जिसका मूल उद्देश्य दिव्यांगों की क्षमता में विकास कर उन्हें सक्षम बनाना है। कहा कि संस्था अब तक 400 से अधिक दिव्यांगों को कंबल प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से चार जनवरी को हरिद्वार में सक्षम दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके कोटद्वार से भी कई दिव्यांग प्रतिभाग करेंगे। कहा कि समाज में रहने वाले दिव्यांगों की मदद के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहएि। इस अवसर पर सेवा सहकारिता सीमिती के अध्यक्ष कपिल रतूड़ी, शंकर दत्त, गौरव जोशी, प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *