न्यायालय की निगरानी में हो अंकिता हत्याकांड मामले की जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में परिवार को न्याय दिलवाने के लिए ग्रामीणों ने आक्रोश रैली निकाली। कहा कि मामले की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए।
गुरुवार देर शाम बैजरों में आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें ग्राम तोल्यो, कुंड, सुकई, मटेला, हल्दोड, तलाई ने ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीण योग पार्क के समीप एकत्र हुए। यहां से उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। वक्ताओं ने कहा कि घटना के कई वर्ष बाद भी परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। कहा कि भले ही सरकार मामले में सीबीआई जांच करवाने की बात कह रही हो। लेकिन, अब भी परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद कम ही है। कहा कि सरकार को न्यायालय की निगरानी में जांच के आदेश देने चाहिए। जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सकें। कहा कि पहाड़ की बेटियों के साथ किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले से जुड़े वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी, सुरेंद्र रावत, विनीता देवी, पूनम, यशपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *