जोशियाड़ा में तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया

Spread the love

नगर क्षेत्र के जोशियाड़ा क्षेत्र में तीसरे दिन भी रसोई गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचने के कारण लोगों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा। सुबह चार बजे से ही लाइन में खड़े लोगों को जब सूचना मिली कि तीसरे दिन भी वाहन नहीं आएगा तो उन्होंने खाली रसोई गैस सिलिंडर सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जनपद मुख्यालय में रसोई गैस की आपूर्ति की समस्या लगातार बढ़ रही है। जोशियाड़ा व आसपास के लोग तीन दिन से सुबह अपने खाली रसोई गैस सिलिंडर लाकर लाइन लगा रहे हैं लेकिन वहां पर सिलिंडर का वाहन नहीं आने के कारण तीसरे दिन भी लोगों को सड़क पर जाम लगाना पड़ा।स्थानीय लोगों ने रसोई गैस सिलिंडर एक दूसरे से बांधकर बीच सड़क में खड़े कर दिए। साथ ही कहा कि जब तक सिलिंडर का ट्रक नहीं आता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। इससे वहां से जा रहे वाहनों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। उसके बाद लोगों ने जाम खोला।दूसरी ओर रामलीला मैदान में सुबह तीन बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई थी। वहां पर दोपहर में वाहन पहुंचा लेकिन उससे भी सबको पूरी आपूर्ति नहीं हो पाई। ऐसे में कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। इस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि जनपद में मांग के अनुरूप रसोई गैस नहीं आ रही है। साथ ही व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *