युवती को आत्महत्या के लिए उसकाने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाबर क्षेत्र के अंतर्गत उमरावनगर निवासी एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सितंबर माह में युवती ने युवक से परेशान होकर आत्महत्या की थी।
मामले में मृतिका की मां की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उसने बताया था कि जनपद टिहरी पट्टी नगुणग्राम मजकोट निवासी रोहित सेमवाल उनकी बेटी को पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोपी उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। साथ ही उसपर जबरन मिलने का भी दबाव बना रहा था। आरोपी की इन हरकतों से परेशान होकर उनकी बेटी ने सितंबर माह में आत्म हत्या कर दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित रोहित सेमवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *